VIDEO : शाहरुख के छैय्यां-छैय्यां गाने पर इस ग्रुप ने विदेश में दिखाया देसी गाने का जलवा

By: Ankur Thu, 18 Nov 2021 4:22:58

VIDEO : शाहरुख के छैय्यां-छैय्यां गाने पर इस ग्रुप ने विदेश में दिखाया देसी गाने का जलवा

शाहरूख खान के छैय्यां-छैय्यां गीत के सभी दिवाने हैं। जब भी यह बजता हैं तो पैर अपनेआप थिरकने लगते हैं। इस गीत में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा ने एक ग्रुप के साथ ट्रेन के ऊपर डांस किया हैं। इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक ग्रुप इस देसी गाने पर विदेश में जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखकर लोगों ने इसे खूब शेयर भी किया है और इसे जमकर प्यार भी दिया है। लोग इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो में 4 दोस्तों का एक ग्रुप ‘दिल से’ फिल्म के छैय्यां-छैय्यां गाने पर अपने ही स्टाइल में डांस करते हुए दिख रहे हैं। गाने में जहां ट्रेन पर शाहरुख और मलाइका ने एक ग्रुप के साथ डांस किया था, वहीं ये दोस्त एक कैंपिंग वैन पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। ये वीडियो ओरिजनल गाने से थोड़ा अलग है, लेकिन देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

ये वीडियो jainil_dreamtodance नाम के Instagram Account से शेयर किया गया है। वीडियो को जैनिल मेहता ने शेयर किया है। वे खुद एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वीडियो लॉस एंजेलस में एक ट्रिप के दौरान बनाया गया है। आपको बता दें कि ये गाना 90 के दशक में बेहद मशहूर रहा है और इसके डांस स्टेप्स आज भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। ए आर रहमान की धुन पर थिरकते चारों दोस्तों को देखकर आपका भी डांस करने का मनकरने लगेगा। यूं तो इस पर तमाम इंस्टाग्राम रील्स आपने देखी होंगी, लेकिन ये रील वाकई खास है।

ये भी पढ़े :

# शख्स जिसने एकसाथ 9 महिलाओं के साथ की शादी, पहली पत्नी ने ही किया इसके लिए प्रेरित

# भुट्टे पर किया गया कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट, स्वाद की कल्पना कर बिगड़ सकता हैं आपका मूड, देखें VIDEO

# लिपबाम की वजह से 6 साल की बच्ची के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें पूरा माजरा

# भोपाल: कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आने से 150 से ज्‍यादा गर्भवती महिलाओं पर मंडराया संक्रमण का खतरा

# 229 साल पहले से चली आ रही अनोखी परंपरा, पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं देवी मां की पूजा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com